Gold Silver Price Today: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर बाजार खुलते ही सोना करीब 1800 रुपये तक फिसल गया, जबकि चांदी में 5000 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।
एमसीएक्स पर 2 अप्रैल डिलीवरी वाला सोना पिछले कारोबारी सत्र में 1,58,466 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। सोमवार को यह 1,57,347 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में करीब 1,811 रुपये की गिरावट के साथ 1,56,655 रुपये तक आ गया। सुबह करीब 9:38 बजे यह 1,143 रुपये की गिरावट के साथ 1,57,323 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह चांदी की कीमतों में भी तेज कमजोरी देखने को मिली। 5 मई डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,59,435 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, जबकि सोमवार को यह 2,55,101 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में इसकी कीमत 5,068 रुपये गिरकर 2,54,367 रुपये तक पहुंच गई। सुबह करीब 9:45 बजे यह 3,095 रुपये यानी करीब 1.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,56,340 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला। स्पॉट गोल्ड की कीमत करीब 0.2 प्रतिशत गिरकर 5,007.58 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि चांदी की स्पॉट कीमत लगभग 1.2 प्रतिशत गिरावट के साथ 79.57 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।
प्रमुख शहरों में सोने का भाव
दिल्ली
22 कैरेट: 1,17,192 रुपये / 8 ग्राम
24 कैरेट: 1,27,840 रुपये / 8 ग्राम
मुंबई
22 कैरेट: 1,17,072 रुपये / 8 ग्राम
24 कैरेट: 1,27,720 रुपये / 8 ग्राम
चेन्नई
22 कैरेट: 1,18,072 रुपये / 8 ग्राम
24 कैरेट: 1,28,808 रुपये / 8 ग्राम
हैदराबाद
22 कैरेट: 1,17,072 रुपये / 8 ग्राम
24 कैरेट: 1,27,720 रुपये / 8 ग्राम
ALSO READ – भगवान राम काल्पनिक विवाद: वाराणसी कोर्ट में आज तय होगा राहुल गांधी पर केस चलेगा या नहीं

