UP IPS Transfer: यूपी में 7 IPS अफसरों का ट्रांसफर, अंकिता शर्मा बनीं बदायूं की नई SSP

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। चार जिलों के पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई जिलों में पुलिस नेतृत्व में बदलाव किया गया है।

तबादला सूची के मुताबिक बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह को हटाकर पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

इसी क्रम में कासगंज की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को बदायूं का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बनाया गया है। वहीं भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक को फतेहपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

कई जिलों में बदला पुलिस नेतृत्व

शासन के आदेश के अनुसार पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक ओम प्रकाश सिंह प्रथम को कासगंज का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं गोरखपुर में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी को भदोही का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा गाजियाबाद में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात पाटिल निमिष दशरथ को गोरखपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इस तरह से कई जिलों में पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

ALSO READ – वाराणसी में दारोगा भर्ती परीक्षा शुरू: सेंटरों पर सख्त चेकिंग, हाथ का कलावा तक उतरवाया

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles