अरे एक्टर राजपाल को जेल जाना होगा, आखिर क्यों?

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामलों में हुई सज़ा के सिलसिले में अभिनेता को तत्काल आत्मसमर्पण करने को कहा था.

अदालत ने यह भी साफ़ किया कि अभिनेता के पेशे या फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े होने के आधार पर उन्हें कोई ख़ास रियायत नहीं दी जा सकती.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ राजपाल यादव ने गुरुवार शाम करीब चार बजे जेल अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया. जेल प्रशासन के मुताबिक़,आगे की प्रक्रिया जेल मैन्युअल के तहत पूरी की जाएगी.

इससे पहले 2 फ़रवरी को दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा ने राजपाल यादव को आत्मसमर्पण करने के लिए 4 फ़रवरी तक का वक्त दिया था.

हालांकि, 4 फ़रवरी तक आत्मसमर्पण करने के आदेश का पालन न करने पर अदालत ने कड़ी नाराज़गी जताई.

कोर्ट ने कहा कि अदालत के निर्देशों की अनदेखी कानून के प्रति सम्मान की कमी को दर्शाती है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles