Varanasi: पिपलानी कटरा-लहुराबीर मार्ग स्थित घोड़ा अस्पताल परिसर में नगर निगम की ओर से निर्माणाधीन पार्किंग परियोजना के दौरान बिजली चोरी का मामला सामने आया है। बिजली विभाग की छापेमारी में पाया गया कि निर्माण कार्य कर रही फर्म ने विधिवत बिजली कनेक्शन लेने के बजाय सीधे बिजली के पोल से कटिया डालकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। मामले में ठेकेदार के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करते हुए 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
कटिया डालकर चल रहा था निर्माण कार्य
चौकाघाट डिवीजन के अधिशासी अभियंता कुमार सौरभ झा के निर्देश पर बिजली विभाग (Varanasi) की टीम ने निर्माण स्थल पर छापेमारी की। जांच में सामने आया कि प्रकाVaranasi: श इंफ्रा के प्रोप्राइटर सुनील यादव द्वारा बिना अधिकृत बिजली कनेक्शन लिए सीधे बिजली पोल से अवैध कनेक्शन जोड़कर निर्माण कार्य कराया जा रहा था।
छापेमारी के दौरान करीब 5 से 6 किलोवाट बिजली की चोरी पकड़ी गई। इसके बाद बिजली विभाग ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया और नियमानुसार 5 लाख रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया।
निर्माण शुरू करने से पहले नहीं लिया था कनेक्शन
अधिशासी अभियंता कुमार सौरभ झा ने बताया कि घोड़ा अस्पताल परिसर में नगर निगम की ओर से पार्किंग निर्माण का कार्य चल रहा था। नियमों के अनुसार निर्माण शुरू करने से पहले अस्थायी या नियमित बिजली कनेक्शन (Varanasi) लेना आवश्यक होता है, लेकिन संबंधित फर्म ने ऐसा नहीं किया और सीधे पोल से कटिया लगाकर बिजली का उपयोग किया।
Varanasi: दो महीने में दूसरा बड़ा मामला
बिजली विभाग के अनुसार, पिछले दो महीनों में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी का यह दूसरा मामला है। इससे पहले बेनियाबाग स्थित एक मस्जिद (Varanasi) में भी बिजली चोरी का मामला सामने आया था। उस प्रकरण में उपकेंद्र के अवर अभियंता (जेई) सहित कई संविदा कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी, जिसकी जांच अभी जारी है।
वाराणसी जोन-प्रथम के मुख्य अभियंता अनिल वर्मा ने बिजली चोरी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों (Varanasi) के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विभाग का कहना है कि बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

