Varanasi: बिजली के तार की चपेट में आने से युवा पहलवान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Varanasi: चौक थाना क्षेत्र के बेनिया स्थित अखाड़ा रामसिंह में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में बिजली के तार की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद अखाड़े में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल उपचार के लिए कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Varanasi: पहलवानी और व्यायाम के दौरान हु हादसा

मृतक की पहचान बड़ी पियरी निवासी 25 वर्षीय शिवम गौड़ उर्फ हर्ष के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शिवम प्रतिदिन की तरह सुबह अखाड़ा रामसिंह में पहलवानी और व्यायाम करने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान वह वहां मौजूद (varanasi) बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर ही अचेत हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही अखाड़े में मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना पर चौक थाना पुलिस और मृतक के परिजन भी अस्पताल (varanasi) पहुंच गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद शिवम को मृत घोषित कर दिया।युवा पहलवान की असमय मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र के लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

चौक थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला बिजली के करंट की चपेट में आने का प्रतीत हो रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी जांच (varanasi) की जा रही है कि जिस बिजली के तार से हादसा हुआ, उसमें सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles