BHU अस्पताल और ट्रामा सेंटर में अब मुफ्त वाई-फाई सेवा, QR स्कैन करते ही मिलेगा इंटरनेट

डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नगर निगम और बीएसएनएल के संयुक्त प्रयास से काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) एवं ट्रॉमा सेंटर में निःशुल्क हाई-स्पीड Wi-Fi सेवा का शुभारंभ किया गया। इस सुविधा का उद्घाटन महापौर अशोक कुमार तिवारी ने किया। अब यहां आने वाले मरीजों, उनके परिजनों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को प्रतिदिन दो घंटे तक मुफ्त इंटरनेट सेवा उपलब्ध होगी।

उद्घाटन समारोह में BHUके कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी, ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी डॉ. सौरभ सिंह, बीएसएनएल वाराणसी के प्रधान महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता समेत विश्वविद्यालय, नगर निगम और बीएसएनएल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम

इस अवसर पर कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि यह पहल वाराणसी को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि आज के समय में इंटरनेट केवल संचार का माध्यम नहीं बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सूचना तक पहुंच का महत्वपूर्ण साधन बन चुका है। ऐसे में BHU विश्वविद्यालय और अस्पताल परिसर में निःशुल्क Wi-Fi सुविधा उपलब्ध होने से छात्रों, शोधार्थियों, मरीजों और उनके परिजनों को काफी लाभ मिलेगा।

BHU में शुरू हुई इस सेवा से लोगों को सुविधा

महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि नगर निगम शहरवासियों को बेहतर डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। BHU और ट्रॉमा सेंटर जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों में मुफ्त हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा शुरू होने से लोगों को ऑनलाइन सेवाओं, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, डिजिटल भुगतान और अन्य आवश्यक कार्यों में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह सेवा विशेष रूप से उन मरीजों और उनके परिजनों के लिए उपयोगी होगी जो उपचार के दौरान अस्पताल में लंबे समय तक रहते हैं।

बीएसएनएल की ओर से उपलब्ध कराई गई सेवा

बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि बीएसएनएल की ओर से आधुनिक तकनीक के माध्यम से यह सेवा उपलब्ध कराई गई है। उपयोगकर्ता निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन कर प्रतिदिन दो घंटे तक मुफ्त इंटरनेट का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में शहर के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी ऐसी सुविधाओं के विस्तार की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने लोगों से इस डिजिटल पहल का अधिकतम लाभ उठाने और डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूत बनाने में सहयोग करने की अपील की। नगर निगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस नई सुविधा के शुरू होने से BHU और ट्रॉमा सेंटर आने वाले हजारों लोगों को प्रतिदिन बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे वाराणसी के डिजिटल विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles