Varanasi: उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबन्धक महासभा की नई कार्यकारिणी का गठन, 24 सूत्रीय मांगपत्र मंत्री अनिल राजभर को सौंपा

Varanasi: उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबन्धक महासभा के 30वें अधिवेशन के दूसरे दिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अधिवेशन में सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न हुआ।

नई कार्यकारिणी में राज बहादुर सिंह को प्रदेश अध्यक्ष, नर्सिंह नारायण दूबे को कार्यकारी अध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह पटेल को महामंत्री, अजेन्द्र द्विवेदी को संगठन मंत्री तथा अमरनाथ मौर्य को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त नव निर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा कार्यकारिणी के पांच अन्य पदाधिकारियों को भी नामित किया गया।

Varanasi: 24 सूत्रीय मांगपत्र मंत्री को सौंपा

अधिवेशन के समापन सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर (Varanasi) पर महासभा की ओर से शिक्षा एवं विद्यालय प्रबंधन से संबंधित 24 सूत्रीय मांगपत्र उन्हें सौंपा गया। मंत्री ने मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारा पारित प्रस्ताव (Varanasi) के माध्यम से मांगपत्र मंत्री को सौंपा गया। कार्यक्रम का संचालन प्रभात रंजन ने किया। वहीं अमरनाथ मौर्य ने अतिथियों का स्वागत किया तथा यजेन्द्र दूबे ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

अधिवेशन में प्रदेश भर से आए विद्यालय प्रबंधकों ने शिक्षा व्यवस्था, निजी विद्यालयों की समस्याओं तथा संगठन (Varanasi) की भावी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही संगठन ने शिक्षा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए संघर्ष को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles