Varanasi: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार सुबह नमो घाट पर हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन पारस यादव ‘पप्पू’ एवं डॉ. दीपिका दवे ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ तथा विशिष्ट अतिथि हंसराज विश्वकर्मा रहे। कार्यक्रम (Varanasi) का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. नितेश श्रीवास्तव, एसडीएम पवन कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय यादव सहित अनेक अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Varanasi: नमो घाट का वातावरण योगमय
योग प्रशिक्षक दिनेश कुमार मौर्य और आरती सिंह के मार्गदर्शन में उपस्थित लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। नमो घाट का वातावरण योगमय हो गया और लोगों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।
अपने संबोधन में आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जिसने आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है तथा आज विश्व (Varanasi) के अनेक देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।
वहीं राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में योग, आयुष और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने नागरिकों (Varanasi) से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम (Varanasi) में वक्ताओं ने योग को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली का आधार बताते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की प्रेरणा से योग आज जन-जन के जीवन का अभिन्न हिस्सा बनता जा रहा है। इस अवसर पर आयुष विभाग, शिक्षा विभाग तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। नमो घाट पर आयोजित यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह के तहत होने वाले आगामी आयोजनों की श्रृंखला का पहला प्रमुख कार्यक्रम रहा।

