Varanasi: लोहता थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के सामने बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 21 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बखरिया गांव निवासी अमन पाल (21) बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे टहलने निकला था। स्थानीय लोगों के मुताबिक उसके दोनों कानों में ईयरफोन लगे हुए थे। इसी दौरान नई दिल्ली से वाराणसी आ रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (Varanasi) उस मार्ग से गुजर रही थी।
ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका युवक
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कान में ईयरफोन होने के कारण अमन ट्रेन के आने की आहट नहीं सुन सका और देखते ही देखते वह ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई और शरीर दो भागों में विभाजित हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों (Varanasi) ने तत्काल परिवार के सदस्यों और पुलिस को इसकी सूचना दी।
Varanasi: सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही लोहता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस (Varanasi) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक अमन पाल अपने परिवार में दो भाइयों और एक बहन में दूसरे स्थान पर था। युवक की असमय मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां उर्मिला पाल का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी गहरे सदमे में हैं। गांव (Varanasi) के लोगों ने बताया कि अमन मिलनसार स्वभाव का युवक था और उसकी अचानक हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

