Varanasi: लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकूलगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद ने मंगलवार को हिंसक रूप ले लिया। एक महिला ने पड़ोसियों पर अपने बेटे और देवर के साथ मारपीट करने तथा बीच-बचाव करने पहुंचने पर उसके साथ भी अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार हुकूलगंज (Varanasi) निवासी सुनीता जायसवाल, पत्नी स्वर्गीय बृजेश जायसवाल, का अपने पड़ोसियों से लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। पीड़िता का कहना है कि पति के निधन के बाद से ही विभिन्न मुद्दों को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहता है।
मामूली विवाद ने लिया उग्र रूप
तहरीर के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब छह बजे एक विवाद की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान छत पर शराब की खाली बोतल फेंकने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि पड़ोसी (Varanasi) राहुल, रोहित और उनके एक अन्य साथी ने पहले सुनीता जायसवाल के बेटे देवा जायसवाल और देवर बब्लू जायसवाल के साथ गाली-गलौज की, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने दोनों के साथ हाथापाई की और उन्हें चोट पहुंचाई।
सुनीता जायसवाल का कहना है कि जब वह विवाद शांत कराने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बाल खींचे गए, उन्हें जमीन पर गिरा दिया गया और मारपीट की गई। साथ ही उनके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता (Varanasi) ने यह भी दावा किया है कि घटना के दौरान उनके गले से सोने की चेन गायब हो गई, जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी है।
Varanasi: सीसीटीवी में कैद हुई घटना
घटना के दौरान हुई पूरी मारपीट और हंगामे की तस्वीरें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गईं। पुलिस ने फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि वीडियो फुटेज मामले की सच्चाई सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया और पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले (Varanasi) की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

