Varanasi में भीषण गर्मी का कहर: सोनिका पार्क के पीछे मिला वृद्ध का शव, लू से मौत की आशंका

Varanasi: शहर में पड़ रही भीषण गर्मी और लू का असर अब जानलेवा साबित होने लगा है। भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड चौकी अंतर्गत सोनिका पार्क के पीछे सोमवार को लगभग 70 वर्षीय एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक की पहचान कराने के प्रयास भी शुरू कर दिए गए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वृद्ध का शव सोनिका पार्क के पीछे एक पेड़ की छांव में पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि तेज धूप और भीषण लू (Varanasi) से बचने के लिए वह वहां बैठे होंगे, लेकिन अत्यधिक गर्मी और डिहाइड्रेशन के कारण उनकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक केवल लुंगी पहने हुए थे और सिर पर गमछा बंधा हुआ था। उनके शरीर पर किसी प्रकार के चोट या संघर्ष के निशान नहीं पाए गए हैं। इसी आधार पर प्रारंभिक तौर पर लू लगने को मौत का संभावित कारण माना जा रहा है।

Varanasi: समाजसेवी ने दी घटना की जानकारी

घटनास्थल पर मौजूद समाजसेवी टींकू सिंह ने बताया कि वह अपने बच्चे को बीएचयू (Varanasi) छोड़कर लौट रहे थे। इसी दौरान सोनिका पार्क के पीछे लोगों की भीड़ देखकर वह रुके। वहां एक बुजुर्ग अचेत अवस्था में पड़े मिले, बाद में पता चला कि उनकी मृत्यु हो चुकी है।

आसपास के लोगों का कहना है कि मृतक वृद्ध अक्सर दुर्गाकुंड स्थित कौड़िया मंदिर के आसपास दिखाई देते थे। बताया जाता है कि वह सिक्के बदलने और छोटे-मोटे नोट एक्सचेंज जैसे कार्यों से अपना जीवनयापन करते थे। हालांकि उनकी औपचारिक पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही दुर्गाकुंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम (Varanasi) ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल आसपास के दुकानदारों, स्थानीय निवासियों और अन्य लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles