Mau: घोसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डकैती की साजिश रच रहे 5 बदमाश गिरफ्तार, हथियार, कारतूस और अन्य उपकरण बरामद

Mau: जिले की घोसी कोतवाली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, चोरी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण, मोबाइल फोन तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी किसी बड़े मकान को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।

Mau: तड़के सुबह हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में सोमवार तड़के करीब 2:30 बजे घोसी कोतवाली पुलिस ने असना नहर पुलिया के समीप मुखबिर (Mau) की सूचना पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने मौके से पांच संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशू यादव निवासी बड़ागांव डढ़वापार (घोसी), दानिश उर्फ दाना निवासी मेउड़ी (हलधरपुर), अंकित पाल निवासी कोहड़ा भावर (गोरखपुर), इन्द्रजीत यादव निवासी ग्वाली बसंत भटवली (गोरखपुर) तथा शुभम यादव निवासी खाले का पूरा बोझी (घोसी) के रूप में हुई है।

ये उपकरण हुए बरामद

तलाशी के दौरान आशू यादव के पास से 32 बोर की अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस, जबकि दानिश के पास से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा पुलिस ने ताला काटने वाला कटर, प्लास, पेचकस, दांतेदार ब्लेड, कटिया, दो टॉर्च और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे चोरी और डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस (Mau) के अनुसार विरोध की स्थिति में हथियारों का इस्तेमाल करने की भी तैयारी थी। हालांकि समय रहते मिली सूचना और त्वरित कार्रवाई के चलते संभावित वारदात को टाल दिया गया।

कार्रवाई के दौरान बरामद अपाचे और ग्लैमर मोटरसाइकिलों के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस (Mau) ने दोनों वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles