Varanasi के सिगरा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को मालगोदाम रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप मौर्या (26) पुत्र दिनेश प्रसाद मौर्या निवासी कवि टोला मच्छरहट्टा, थाना Ramnagar के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सिगरा में धारा 69 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था।
Varanasi: युवती की शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा
पीड़िता, जो खोजवा क्षेत्र (Varanasi) की रहने वाली है, ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी मुलाकात संदीप मौर्या से गुरुधाम-दुर्गाकुंड क्षेत्र में हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और मोबाइल पर बातचीत होने लगी। आरोप है कि दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 के दौरान आरोपी युवती को मलदहिया स्थित एक गेस्ट हाउस में ले गया, जहां शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता के मुताबिक मार्च 2026 में उसे गर्भवती होने की जानकारी हुई। इसी बीच फरवरी माह में उसकी शादी पियरी क्षेत्र निवासी युवक से हो चुकी थी। गर्भावस्था की जानकारी मिलने के बाद उसके पति ने साथ रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता आरोपी संदीप (Varanasi) के पास पहुंची और शादी करने की बात कही, लेकिन आरोपी ने भी विवाह से इनकार कर दिया।
इसके बाद पीड़िता ने थाना सिगरा में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम (Varanasi) में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, वरिष्ठ उपनिरीक्षक इन्द्रकांत मिश्रा, कांस्टेबल अनिल कुमार पटेल एवं नागेंद्र कुमार सिंह शामिल रहे।

