Varanasi के भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित चेतसिंह घाट पर देर रात शराब पी रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घाटों पर नशा करने पर प्रतिबंध के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। कार्रवाई के बाद घाट क्षेत्र में लोगों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।
पुलिस के अनुसार देव दीपावली और अन्य धार्मिक आयोजनों को देखते हुए घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में अस्सी चौकी इंचार्ज नवीन कुमार चतुर्वेदी देर रात क्षेत्र भ्रमण और निरीक्षण पर निकले थे। निरीक्षण (Varanasi) के दौरान चेतसिंह घाट पर दो युवक शराब का सेवन करते हुए दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया।
पकड़े गए युवकों (Varanasi) की पहचान विवेक राज पुत्र अजय प्रसाद कुशवाहा निवासी चंपारण, बेतिया (बिहार) और अमित सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी डोडा, जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।
Varanasi: पुलिस का अभियान लगातार जारी
अस्सी चौकी इंचार्ज नवीन कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि घाटों की पवित्रता और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर, डीआईजी, डीसीपी और एसीपी स्तर से घाट क्षेत्रों की नियमित निगरानी की जा रही है तथा पुलिस टीमों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि घाटों पर किसी भी प्रकार का नशा करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि कोई व्यक्ति भविष्य में शराब या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ (Varanasi) कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि घाटों की धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहनी चाहिए।

