Mau: घोसी-मधुबन मार्ग पर रेलवे ट्रैक किनारे मिला राजमिस्त्री का शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Mau: घोसी-मधुबन मार्ग स्थित रेलवे फाटक के पास सोमवार सुबह रेलवे लाइन किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। बाद में मृतक की पहचान ताजपुर नदवासराय निवासी 35 वर्षीय राजेश गोंड पुत्र सोमनाथ गोंड के रूप में हुई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार राजेश गोंड पेशे से राजमिस्त्री थे और मजदूरी कर परिवार (Mau) का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी सहित चार बच्चे हैं, जिनमें दो पुत्र और दो पुत्रियां शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के भाई सोनू गोंड समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Mau: विभिन्न साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह राहगीरों ने रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम (Mau) को भी बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने मौके से विभिन्न साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

पुलिस (Mau) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles