Varanasi: कुँजी टोला में ई-स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन वाहन जले; बुजुर्ग महिला अचेत

Varanasi: चौक थाना क्षेत्र स्थित कुँजी टोला इलाके में सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास में खड़े अन्य वाहन भी उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।

जानकारी के अनुसार पंकज कुमार गुप्ता के मकान में खड़ी ई-स्कूटी में अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते उसमें आग भड़क गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पास खड़ी एक बुलेट मोटरसाइकिल और दूसरी स्कूटी (Varanasi) को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटों और घने धुएं से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Varanasi: धुएं की चपेट में आने से महिला बेहोश

मकान में मौजूद लोगों ने किसी तरह पड़ोसी की छत के रास्ते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इस दौरान घर में मौजूद 70 वर्षीय चमेली देवी धुएं की चपेट में आने से अचेत हो गईं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्काल उन्हें बाहर निकालकर मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड (Varanasi) की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से आसपास के मकानों में आग फैलने से बचाव हो गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। भवन स्वामी पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि आग की घटना में करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तीनों वाहन बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles