Varanasi: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-2 पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सुरक्षा जांच के दौरान एक महिला श्रद्धालु और ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आई महिला श्रद्धालु ने महिला पुलिसकर्मी को दांत से काट लिया।
सुरक्षा ड्यूटी में तैनात महिला रही पुलिसकर्मी
जानकारी के अनुसार, मंदिर के गेट नंबर-2 पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने सुरक्षा कारणों से एक दक्षिण भारतीय महिला श्रद्धालु को रोककर जांच करने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और महिला श्रद्धालु (Varanasi) ने कथित तौर पर महिला पुलिसकर्मी पर हमला करते हुए उन्हें दांत काट लिया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला। घायल महिला पुलिसकर्मी को तुरंत उपचार के लिए मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा (Varanasi) भेजा गया, जहां उनका इलाज कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार पुलिसकर्मी की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सहायता दी गई है।
Varanasi: मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था हुई सख्त
घटना के बाद मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा।
पुलिस प्रशासन (Varanasi) ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर परिसर में अनुशासन बनाए रखें और सुरक्षा जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों का सहयोग करें। वहीं इस घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। कई श्रद्धालुओं का कहना है कि बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा प्रबंधन को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता है।

