Varanasi: प्रेम प्रसंग बना चर्चा का विषय, प्रेमी के घर पहुंची किशोरी शादी की जिद पर अड़ी

Varanasi: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक प्रेम प्रसंग का मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। 16 वर्षीय किशोरी अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और उससे शादी करने की जिद पर अड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, मिर्जामुराद क्षेत्र की रहने वाली किशोरी का पड़ोसी गांव (Varanasi) के एक युवक से पिछले लगभग एक वर्ष से प्रेम संबंध चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्तेदारी में भी जुड़े हुए हैं। बुधवार शाम किशोरी बिना किसी को बताए घर से निकल गई और सीधे युवक के घर पहुंच गई। वहां उसने युवक से शादी करने की इच्छा जताई और घर लौटने से इनकार कर दिया।

Varanasi: परिजनों ने शुरू की तलाश

काफी देर तक बेटी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में जानकारी मिलने पर किशोरी की मां ने मिर्जामुराद थाने में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस युवक के घर पहुंची और दोनों को थाने लेकर आई।

थाने में दोनों पक्षों के परिजनों के बीच काफी देर तक पंचायत और बातचीत चली। पुलिस ने भी किशोरी को समझाने का प्रयास किया। काफी समझाइश के बाद किशोरी अपने घर लौटने के लिए तैयार हो गई। अंततः दोनों परिवारों (Varanasi) के बीच यह सहमति बनी कि किशोरी के बालिग होने के बाद दोनों की शादी कराई जाएगी। इसके बाद मामला शांत हुआ और किशोरी अपने परिजनों के साथ घर लौट गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles