पीएम मोदी को ‘गद्दार’ कहने के बयान पर Varanasi में प्रदर्शन, भाजपाइयों ने फूंका राहुल गाँधी का पुतला

Varanasi में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी के बयान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में जुलूस निकालकर नारेबाजी की और राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “चाइना का ये यार है, राहुल गांधी गद्दार है” जैसे नारे लगाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए और उन्होंने राहुल गांधी के बयान को लेकर नाराजगी जताई।

Varanasi: राहुल गांधी पर लगाया आरोप

काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ने कहा कि लगातार चुनावी हार से उत्पन्न हताशा और निराशा के कारण राहुल गांधी मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता लगातार देश विरोधी बयानबाजी कर रहे हैं, जिसका भाजपा कार्यकर्ता (Varanasi) लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन चंद्र विजय सिंह और ओमप्रकाश यादव बाबू ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कुलदीप वर्मा और मंगलेश जायसवाल ने प्रस्तुत किया। इस मौके पर गोपालजी जायसवाल, धीरेन्द्र शर्मा, अखिल वर्मा, शेखर जायसवाल, कन्हैया लाल सेठ, मनीष चौरसिया, सुनील कनौजिया, सिद्धनाथ गौंड, धरमचंद, प्रदीप जायसवाल, अमित, रवि और प्रकाश सहित कई भाजपा कार्यकर्ता (Varanasi) मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles