Indian Railways की समर स्पेशल ट्रेन: गोमतीनगर से वाराणसी होते हुए खोरधा रोड तक चलेगी सेवा

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे (Indian Railways) ने गोमतीनगर से वाराणसी होते हुए खोरधा रोड तक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह विशेष ट्रेन 28 मई से शुरू होकर 18 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को संचालित होगी। वहीं वापसी में खोरधा रोड से यह ट्रेन 30 मई से 20 जून तक हर शनिवार को चलाई जाएगी।

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी (Indian Railways) के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार ट्रेन संख्या 05064 गोमतीनगर से शाम 6:55 बजे रवाना होगी। यह गोंडा और बस्ती होते हुए अगले दिन रात 12:15 बजे पहुंचेगी। इसके बाद देवरिया, मऊ और औड़िहार के रास्ते सुबह 7:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इसके आगे ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा, बांकुडा और हिजली होते हुए तीसरे दिन रात 2:25 बजे खोरधा रोड पहुंचेगी।

Indian Railways: सुविधा के लिए लगाए जाएंगे कुल 20 कोच

वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या 05063 खोरधा रोड से दोपहर 12:45 बजे रवाना होगी और विभिन्न स्टेशनों से गुजरते हुए दूसरे दिन रात 8 बजे गोमतीनगर स्टेशन पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार इस समर स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा (Indian Railways) के लिए कुल 20 कोच लगाए जाएंगे । इनमें स्लीपर श्रेणी के 6 कोच, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4 कोच, एसी तृतीय श्रेणी के 5 कोच तथा प्रथम श्रेणी का 1 कोच शामिल रहेगा।

रेलवे को उम्मीद है कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को अतिरिक्त सुविधा प्राप्त होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles