Varanasi में हीट वेव का असर, इंटर तक के सभी स्कूल 25 मई तक बंद

भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए Varanasi जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर जिले के सभी बोर्डों के इंटरमीडिएट तक के विद्यालयों को 19 मई से 25 मई तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने जानकारी दी।

जारी आदेश के अनुसार परिषदीय विद्यालयों के साथ-साथ माध्यमिक शिक्षा परिषद, CBSE, ICSE, मदरसा और संस्कृत बोर्ड के सभी इंटर तक के स्कूल इस अवधि में पूरी तरह बंद रहेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला छात्रों को भीषण गर्मी और लू से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।

पठन-पाठन और गतिविधियों पर रोक

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (varanasi) ने बताया कि बंदी के दौरान किसी भी विद्यालय में एक्स्ट्रा क्लास, कोचिंग, प्रैक्टिकल या अन्य शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित नहीं की जाएंगी। छात्र-छात्राओं की विद्यालय में उपस्थिति पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई स्कूल आदेश का पालन नहीं करता है और निर्धारित अवधि में खुला पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अभिभावकों से भी अपील

प्रशासन ने अभिभावकों (varanasi) से अपील की है कि अत्यधिक गर्मी और लू को देखते हुए बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें। विशेष रूप से दोपहर के समय बाहर जाने से बचने की सलाह दी गई है, ताकि बच्चों का स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles