Petrol Rate: एक हफ्ते में दूसरी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, बढ़ती कीमतों से आम आदमी परेशान

Petrol Rate: देशभर में महंगाई की मार झेल रही जनता को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में महज एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब 90 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा किया है। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि इसका असर अब परिवहन से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों तक साफ दिखाई देने लगा है।

नई दिल्ली में पिछली बढ़ोतरी (Petrol Rate) के बाद पेट्रोल 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया था। अब नई वृद्धि के बाद राजधानी में पेट्रोल 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। लगातार बढ़ती कीमतों ने निजी वाहन चालकों के साथ माल ढुलाई और सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र पर भी दबाव बढ़ा दिया है।

Petrol Rate: महानगरों में भी बढ़े दाम

मुंबई में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। कोलकाता में पेट्रोल 109.70 रुपये और डीजल 96.07 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 104.49 रुपये और डीजल 96.11 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुका है। लगातार बढ़ते ईंधन दामों ने पूरे देश में महंगाई बढ़ने की आशंका को और तेज कर दिया है।

विशेषज्ञों के अनुसार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें मुख्य वजह हैं। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास पैदा हुए तनाव ने वैश्विक तेल आपूर्ति (Petrol Rate) को प्रभावित किया है। इसी कारण ब्रेंट क्रूड की कीमतें तेजी से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई हैं।

तेल कंपनियों का घाटा कम

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक हालिया मूल्य वृद्धि के बाद तेल कंपनियों का दैनिक घाटा कुछ कम जरूर हुआ है, लेकिन राहत उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंची है। पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से फिलहाल किसी नई सब्सिडी या राहत पैकेज के संकेत नहीं दिए गए हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाली हर बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है।

पेट्रोल और डीजल (Petrol Rate) सिर्फ वाहन चलाने तक सीमित नहीं हैं। इनके दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट महंगा होता है, जिसका असर फल-सब्जियों, राशन, निर्माण सामग्री और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैश्विक हालात जल्द नहीं सुधरे तो आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles