Varanasi: शांडिल्य मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 200 मरीजों ने डॉक्टरों से लिया विशेष परामर्श

Varanasi में जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शांडिल्य मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल द्वारा रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अस्पताल परिसर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया।

शिविर में न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन डॉ. आशीष तिवारी ने ब्रेन ट्यूमर, लकवा, माइग्रेन, सिरदर्द, मिर्गी, रीढ़ की हड्डी की चोट, स्लिप डिस्क, साइटिका, स्पॉन्डिलाइटिस और नसों से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जांच की। उन्होंने मरीजों (Varanasi) को आधुनिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से उचित उपचार और सावधानियों की जानकारी भी दी।

Varanasi: समस्याओं पर दिया गया विशेष परामर्श

वहीं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा तिवारी ने महिलाओं (Varanasi) से संबंधित विभिन्न बीमारियों की जांच और परामर्श प्रदान किया। शिविर में बांझपन, आईयूआई, बच्चेदानी में सूजन, ट्यूमर, अनियमित मासिक धर्म, प्रसव संबंधी समस्याएं और मासिक धर्म के दौरान होने वाली गंभीर पीड़ा जैसी समस्याओं पर विशेष परामर्श दिया गया। महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय पर इलाज कराने के लिए भी प्रेरित किया गया।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार शिविर (Varanasi) में करीब 200 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। आयोजन का उद्देश्य लोगों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles