Varanasi: बड़ागांव में लाखों की चोरी, शौचालय के रास्ते छत पर चढ़े चोर, जेवर और नगद लेकर फरार

Varanasi: बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत गढ़वा गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार गढ़वा गांव निवासी प्रदीप कुमार प्रजापति जल जीवन मिशन में ऑपरेटर के रूप में कार्यरत हैं। बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के कारण इलाके की बिजली आपूर्ति (Varanasi) बाधित हो गई थी। उमस अधिक होने के कारण प्रदीप कुमार घर के बाहर चारपाई पर सो गए, जबकि उनकी पत्नी आरती देवी बच्चों के साथ छत पर चली गईं। रात करीब 12 बजे बिजली आने के बाद वह बच्चों को लेकर नीचे कमरे में सोने आ गईं।

Varanasi: शौचालय के सहारे छत पर चढ़े चोर

बताया जा रहा है कि देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच चोर घर के बाहर बने शौचालय (Varanasi) के सहारे छत पर चढ़ गए। इसके बाद वे सीढ़ियों के रास्ते आंगन में उतरकर कमरे तक पहुंच गए। वहां रखी दो अटैची और एक लोहे का बक्सा उठाकर पीछे के दरवाजे से बाहर निकल गए।

चोरों ने घर के पीछे खेत में दोनों अटैचियों का ताला तोड़ा, लेकिन उनमें ज्यादा कीमती सामान नहीं मिला। इसके बाद वे करीब 200 मीटर दूर नहर किनारे (Varanasi) बक्सा ले गए और उसे तोड़कर उसमें रखे करीब 15 हजार रुपये नकद तथा सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान में सोने का मंगलसूत्र, मांगटीका, कान की बाली, नथिया तथा चांदी की करधनी, पायल, बच्चों के कड़े समेत अन्य आभूषण शामिल बताए जा रहे हैं।

सुबह करीब 3 बजे आरती देवी की नजर पीछे का दरवाजा खुला होने पर पड़ी, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। बाद में हरहुआ पुलिस चौकी की टीम (Varanasi) ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित प्रदीप प्रजापति ने हरहुआ पुलिस चौकी में लिखित तहरीर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles