वाराणसी में BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन, सपा सांसद को बर्खास्त करने की उठी मांग, पीएम पर की थी अमर्यादित टिप्पणी

BJP महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में महोबा से अजेन्द्र सिंह लोधी के कथित अमर्यादित बयान के विरोध में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचीं और सांसद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा देश की जनता से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की।

RK stay avdt

BJP महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव से भी सांसद अजेंद्र सिंह लोधी को पार्टी से निष्कासित करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की भाषा का प्रयोग केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे देश का अपमान है।

जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुई BJP महिलाएं

गुरुवार को BJP महिला मोर्चा की कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर एकत्र हुईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत अपील का समर्थन करते हुए कई महिलाएं ई-रिक्शा से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचीं। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च किया और जमकर नारेबाजी की।

महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के नेताओं की सोच महिला विरोधी और असंवेदनशील है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन प्रधानमंत्री के खिलाफ “सड़क छाप भाषा” का इस्तेमाल किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

प्रदर्शन के दौरान BJP कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सांसद के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई और अखिलेश यादव ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा ने यह भी मांग की कि मामले में कानूनी कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज किया जाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles