Varanasi: चेतमणि चौराहा स्थित चेतमणि चौराहे पर चाय और मक्खन लेने गए दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में घायल युवक की शिकायत पर भेलूपुर पुलिस स्टेशन ने तीन नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

अस्पताल से लौटते समय हुआ विवाद
लालपुर-सोयेपुर निवासी प्रफुल्ल यादव ने भेलूपुर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनका भतीजा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के बाल रोग विभाग में भर्ती है। सोमवार को वह भतीजे के पिता सुभाष चंद्र के साथ अस्पताल से चेतमणि चौराहे (Varanasi) पर चाय और मक्खन लेने गए थे। आरोप है कि उसी दौरान वहां पहले से मौजूद कुछ युवक सिगरेट पी रहे थे और किसी बात को लेकर अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी।
पीड़ित पक्ष के अनुसार विरोध करने पर आरोपी आक्रामक हो गए और अपने अन्य साथियों को बुलाकर हमला (Varanasi) कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं, हाथ में पहने कड़े से भी वार किया गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट में दोनों के शरीर पर कई चोटें आईं और वे लहूलुहान हो गए।
Varanasi: घटना के दौरान मौजूद लोगों की भीड़
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद घायल पक्ष भेलूपुर थाने (Varanasi) पहुंचा और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आकाश कुमार, आर्यन सिंह, चिराग सिंह समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना (Varanasi) में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

