Kashi पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री, बाबा विश्वनाथ का किया रुद्राभिषेक, ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में हुए शामिल

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को वाराणसी (Kashi) पहुंचे, जहां दोनों ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों वीआईपी ने दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की।

RK stay avdt

सुबह से ही मंदिर परिसर (Kashi) में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। गर्भगृह में विशेष पूजा के दौरान “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। वैदिक आचार्यों की मौजूदगी में पारंपरिक रीति से पूजन संपन्न कराया गया।

Kashi में ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में हुए शामिल

दर्शन-पूजन के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित त्र्यंबकेश्वर सभागार में आयोजित ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस कार्यक्रम में देशभर से आए संत-महात्मा, धर्माचार्य, विद्वान और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्र निर्माण में धार्मिक स्थलों की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने काशी (Kashi) की आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी पूरे देश की आस्था का केंद्र है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी केवल धार्मिक नगरी नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना और सनातन परंपरा का प्रतीक है।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

दोनों वीआईपी के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। यूपी पुलिस, पीएसी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान तैनात रहे। श्रद्धालुओं (Kashi) की सघन जांच की गई और यातायात व्यवस्था को भी नियंत्रित रखा गया।

जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की। मंदिर क्षेत्र में साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।

Related Articles

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles