सुवेंदु अधिकारी के पूर्व PA हत्याकांड की जांच बलिया तक पहुंची, राज सिंह की गिरफ्तारी पर परिवार ने उठाए सवाल, मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पूर्व निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब Ballia तक पहुंच गई है। इस मामले में कोलकाता पुलिस ने बलिया निवासी राज सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके साथ बिहार के दो कथित शूटरों को भी हिरासत में लिया है।

राज सिंह की गिरफ्तारी के बाद उसके परिवार में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने युवक को निर्दोष बताते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

अयोध्या से गिरफ्तारी का दावा

राज सिंह की मां जामवंती सिंह ने बेटे पर लगे आरोपों (PA) को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उनका दावा है कि राज सिंह की गिरफ्तारी बिहार के बक्सर से नहीं, बल्कि अयोध्या से हुई।

परिजनों के मुताबिक पूरा परिवार राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या गया हुआ था। जामवंती सिंह ने आरोप लगाया कि ढाबे से बाहर निकलते ही एसओजी टीम ने राज सिंह समेत परिवार के चार लोगों को घेर लिया और हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि एक दिन तक थाने में रखने के बाद बंगाल पुलिस राज सिंह को फ्लाइट से पश्चिम बंगाल ले गई।

“बेटे को झूठा फंसाया गया”

राज सिंह की मां ने रोते हुए कहा कि घटना वाले दिन के सभी फुटेज उनके पास मौजूद हैं, जिनसे बेटे की बेगुनाही साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि राज सिंह का कभी कोलकाता (PA) आना-जाना नहीं रहा और न ही पश्चिम बंगाल में उनकी कोई रिश्तेदारी है। परिवार का कहना है कि राज सिंह सामाजिक संगठनों से जुड़ा रहा है, जबकि उसकी मां बलिया के रसड़ा डाकघर में कर्मचारी हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि राज सिंह को सुनियोजित तरीके से फंसाया गया है और मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

क्या है PA के हत्याकांड से जुड़ा पूरा मामला?

गौरतलब है कि 6 मई की रात कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में चंद्रनाथ रथ (PA) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना मध्यमग्राम के डोलतला इलाके की बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, चार मोटरसाइकिलों पर सवार आठ हमलावरों ने रथ की कार का पीछा किया और बेहद करीब से फायरिंग कर दी। हमलावरों ने कार को रोककर दूसरी ओर से गोली चलाई और वारदात के तुरंत बाद फरार हो गए। पुलिस जांच में एक कार और एक बाइक बरामद की गई है। साथ ही मोबाइल टावर डाटा की जांच के दौरान कुछ मोबाइल नंबर उत्तर प्रदेश के पाए गए, जिसके बाद जांच की कड़ी बलिया तक पहुंची।

सुवेंदु अधिकारी ने इस घटना को पूर्व-नियोजित हत्या (PA) बताया है। मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और हत्याकांड के पीछे की साजिश, हमलावरों के नेटवर्क और घटना के मकसद की जांच जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles