Chandauli के अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित कमलापुर के एक निजी अस्पताल में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब इलाज कराने पहुंचे एक युवक ने भर्ती महिला को गोली मार दी। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को ग्रामीणों और अस्पताल कर्मचारियों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, सासाराम निवासी 55 वर्षीय लक्ष्मीना पिछले कई दिनों से जीवक अस्पताल (Chandauli) में भर्ती थीं। सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे एक युवक अस्पताल पहुंचा और खुद को मरीज बताते हुए बीपी की दवा लेने की बात कही।
अस्पताल कर्मियों के अनुसार युवक इलाज के बहाने ऊपर स्थित वार्ड तक पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उसने अचानक महिला की कनपटी पर पिस्टल सटा दी और गोली चला दी। गोली लगते ही महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया।
अस्पताल में मची अफरा-तफरी
घटना के बाद अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई। मरीजों और तीमारदारों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि अस्पताल (Chandauli) से बाहर निकलते समय आरोपी ने एक और फायरिंग की और बाइक से भागने की कोशिश करने लगा। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और अस्पताल कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
सूचना मिलते ही यूपी पुलिस की अलीनगर थाना पुलिस (Chandauli) मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने अस्पताल परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस हत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी है। अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस आपसी रंजिश समेत अन्य पहलुओं (Chandauli) को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

