बंगाल में BJP सरकार बनने की खुशी में दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पूजन कार्यक्रम

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर शनिवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र की ओर से मां गंगा का विधि-विधान से पूजन और दुग्धाभिषेक किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ने किया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान घाट क्षेत्र में धार्मिक और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां गंगा की आराधना की और सनातन एकता व राष्ट्रभक्ति का संकल्प लिया।

“गंगोत्री से गंगासागर तक BJP का परचम”

इस अवसर पर अनूप जायसवाल ने कहा कि गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय बाद सनातन संस्कृति और हिंदू समाज को सम्मान और स्वतंत्रता मिलने का वातावरण बना है। उन्होंने नरेन्द्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, भूपेंद्र यादव और सुनील बंसल सहित पार्टी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक चेतना को नई मजबूती मिली है।

भाजपा कार्यकर्ताओं को दी गई श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान उन BJP कार्यकर्ताओं को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने और पार्टी विस्तार में योगदान दिया। पूजन कार्यक्रम आचार्य कृष्णकांत के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश यादव ‘बाबू’ और राजेश दुबे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विकास यादव और नवीन कसेरा ने दिया। इस दौरान धीरेंद्र शर्मा, शंकर जायसवाल, चंद्र विजय सिंह, कुलदीप वर्मा, संजय गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव, सुनील शर्मा, अखिल वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles