Varanasi: जयमाल के बीच पहुंचा प्रेमी, दुल्हन बोली- “मेरे पवन को कोई हाथ मत लगाना”, बिना शादी लौटी बारात

Varanasi: लोहता थाना क्षेत्र के छीतौनी गांव में एक शादी समारोह उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब जयमाल के दौरान दुल्हन का प्रेमी समारोह में पहुंच गया। घटनाक्रम इतना बढ़ गया कि दूल्हा पक्ष बिना शादी किए बारात वापस लेकर लौट गया। बाद में पुलिस चौकी में चली पंचायत के बाद युवती की शादी उसके प्रेमी से करा दी गई।

जानकारी के अनुसार, छीतौनी गांव निवासी पारस राजभर ने अपनी बेटी की शादी रोहित कुमार के साथ तय की थी। गुरुवार रात बारात गांव पहुंची और शादी की रस्में चल रही थीं। इसी बीच भटौली गांव निवासी पवन राजभर अचानक समारोह में पहुंच गया और दुल्हन से शादी करने की बात कहने लगा।

Varanasi: प्रेमी को बचाने के लिए छोड़ा स्टेज

बताया गया कि गांव वालों ने पवन को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। तभी दुल्हन जयमाल का स्टेज छोड़कर नीचे उतर आई और प्रेमी के सामने खड़ी हो गई। उसने कहा, “कोई मेरे पवन को हाथ मत लगाए, अगर मारना है तो मुझे मारो।”

दुल्हन की यह बात सुनकर मौके पर मौजूद लोग (Varanasi) हैरान रह गए। युवती ने खुलेआम अपने और पवन के बीच छह साल पुराने प्रेम संबंध की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया और दूल्हा पक्ष नाराज होकर बिना शादी किए लौट गया।

पुलिस चौकी में चली घंटों पंचायत

घटना के बाद दोनों पक्ष कोटवां पुलिस चौकी पहुंचे। युवती के पिता ने आरोप लगाया कि पवन ने शादी में पहुंचकर पूरे कार्यक्रम को खराब कर दिया, जिससे परिवार को सामाजिक और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। वहीं युवती और पवन ने पुलिस (Varanasi) को संयुक्त प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दोनों अपनी मर्जी से शादी करना चाहते हैं और परिवार उनकी इच्छा के खिलाफ दूसरी जगह शादी करा रहा था।

मंदिर में कराई गई शादी

कोटवां चौकी प्रभारी (Varanasi) मोहम्मद परवेज की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच लंबी बातचीत हुई। आखिरकार परिवार वाले युवती की शादी पवन से कराने के लिए तैयार हो गए। शुक्रवार शाम दोनों की मंदिर में शादी करा दी गई। साथ ही 11 मई 2026 को कोर्ट मैरिज कराने का भी निर्णय लिया गया।

दिगम्बर उपाध्याय ने बताया कि बातचीत और आपसी सहमति के बाद मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles