Varanasi में नगर निगम ने दी बड़ी राहत: ऑनलाइन संपत्तिकर जमा करने पर 12% तक छूट, दिव्यांग और दृष्टिहीनों को 100% छूट

नगर निगम वाराणसी (Varanasi) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भवन स्वामियों को संपत्तिकर जमा करने पर विशेष छूट देने की घोषणा की है। नगर निगम के अनुसार, शहर में वर्तमान समय में करीब 2.33 लाख भवन निगम के अभिलेखों में दर्ज हैं।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यदि भवन स्वामी गृहकर, जलकर और सीवरकर एकमुश्त नकद या चेक के माध्यम से जमा करते हैं, तो उन्हें वर्तमान कर पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं ऑनलाइन भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को 12 प्रतिशत तक की छूट का लाभ दिया जाएगा।

इस तरह करें ऑनलाइन भुगतान

ऑनलाइन संपत्तिकर जमा करने के लिए भवन स्वामी वाराणसी नागे निगम की वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं। यह छूट योजना 8 मई से 15 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी। नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, 27 अप्रैल से 6 मई 2026 के बीच 4325 भवन स्वामियों (Varanasi) ने लगभग 1.98 करोड़ रुपये का संपत्तिकर जमा किया है। इससे यह साफ है कि लोगों में इस योजना को लेकर जागरूकता बढ़ रही है।

नगर निगम (Varanasi) ने समाज के कमजोर वर्गों को राहत देते हुए दृष्टिहीन और 80 प्रतिशत दिव्यांग भवन स्वामियों को 100 प्रतिशत कर छूट देने की घोषणा की है। इसके लिए संबंधित प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

Varanasi: नगर निगम ने की समय पर भुगतान की अपील

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य लोगों को समय पर कर भुगतान के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे निगम को विकास कार्यों के लिए जरूरी राजस्व मिल सके। साथ ही नागरिकों (Varanasi) को आर्थिक राहत भी प्रदान की जा सके।

नगर निगम ने सभी भवन स्वामियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर कर जमा कर छूट योजना का लाभ उठाएं और शहर के विकास में सहयोग करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles