Dalmandi चौड़ीकरण अभियान में तेजी, 9 मई से 43 भवनों पर चलेगा बुलडोजर, धवनि यंत्र से दी गई अंतिम चेतावनी

Dalmandi चौड़ीकरण परियोजना को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीम ने क्षेत्र में ध्वनि यंत्र के माध्यम से 43 भवन स्वामियों को अंतिम चेतावनी जारी करते हुए भवन खाली करने का निर्देश दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 9 मई से ध्वस्तीकरण अभियान शुरू कर दिया जाएगा।

तीन दिनों में गिराए जाएंगे चिन्हित भवन

पीडब्ल्यूडी अधिकारी K.K. Singh के अनुसार, शनिवार से 43 चिन्हित भवनों को गिराने की कार्रवाई शुरू होगी। प्रशासन (Dalmandi) का लक्ष्य अगले तीन दिनों के भीतर सभी भवनों का ध्वस्तीकरण पूरा करना है, ताकि चौड़ीकरण परियोजना समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ सके।

Dalmandi: अब तक कुल 62 भवन ध्वस्त

अधिकारियों के मुताबिक, दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत कुल 181 भवन चिन्हित किए गए हैं। इनमें से अब तक 61 भवनों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है, जबकि 62 भवनों को ध्वस्त किया जा चुका है। प्रभावित भवन स्वामियों को लगभग 39 करोड़ रुपये का मुआवजा भी दिया जा चुका है।

परियोजना के दायरे में क्षेत्र की छह मस्जिदें भी आ रही हैं। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि जिन मस्जिदों का निर्माण नजूल भूमि पर पाया जाएगा, उनके संबंध में मुतवल्लियों से बातचीत जारी है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि सरकारी जमीन पर निर्माण पाए जाने पर नियमानुसार (Dalmandi) आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना (Dalmandi) का मुख्य उद्देश्य पुराने शहर की संकरी गलियों में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना है। लंबे समय से जाम और भीड़भाड़ की समस्या झेल रहे इस इलाके में सड़क चौड़ी होने के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles