Varanasi: विनायक प्लाजा में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, पुलिस को मिला ‘सॉरी’ लिखा नोट, क्षेत्र में हड़कंप

Varanasi: विनायक प्लाजा में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब दूसरी मंजिल पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की सूचना मिलते ही सिगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

पुलिस को मृतक के पास से एक आईडी कार्ड मिला है, जिसके आधार पर उसकी पहचान भरत खन्ना के रूप में होने की आशंका जताई जा रही है। आईडी कार्ड पर तमिल भाषा में जानकारी दर्ज होने के कारण पुलिस का अनुमान है कि मृतक दक्षिण भारत के किसी राज्य का निवासी हो सकता है। पुलिस (Varanasi) अब मोबाइल नंबरों और दस्तावेजों के जरिए मृतक के परिजनों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

डायरी में मिला “सॉरी” शब्द

मौके की तलाशी के दौरान पुलिस को एक डायरी भी मिली, जिसमें “सॉरी” लिखा हुआ था। शुरुआती जांच में पुलिस इसे संभावित सुसाइड नोट मानकर जांच कर रही है। डायरी में कुछ मोबाइल नंबर भी दर्ज मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस परिचितों और परिवार वालों से संपर्क साधने में जुटी है।

गौरव बंसवाल ने बताया कि मृतक के शरीर पर ब्लेड से कटने के कई निशान पाए गए हैं। इनमें कुछ घाव पुराने जबकि कुछ ताजा बताए जा रहे हैं। पुलिस (Varanasi) फिलहाल आत्महत्या, मानसिक तनाव और अन्य संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Varanasi: सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक वहां कब पहुंचा और उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति था या नहीं। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों (Varanasi) से पूछताछ के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles