सीर गेट पर BHU छात्रों के दो गुटों में बवाल, जमकर चले ईंट-पत्थर, इलाके में मची अफरा-तफरी

BHU से जुड़े बताए जा रहे दो छात्र गुटों के बीच रविवार देर शाम सीर गेट इलाके में हिंसक झड़प हो गई। मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट के साथ ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सीर गेट स्थित एक चाय की दुकान पर चार युवक बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक से करीब दस युवक वहां पहुंचे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई, जो कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई।

आरोप है कि बाइक से पहुंचे युवकों (BHU) ने पहले हमला किया, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने भी जवाबी हमला कर दिया। देखते ही देखते दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे और फिर सड़क किनारे पड़े ईंट-पत्थरों का इस्तेमाल होने लगा।

BHU: पत्थरबाजी से मचा हड़कंप

अचानक शुरू हुई पत्थरबाजी से आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई दुकानदारों ने सुरक्षा के मद्देनजर अपनी दुकानें बंद कर दीं। सड़क पर कुछ देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस (BHU) को सूचना दी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही दोनों पक्ष के युवक फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

लंका थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि मारपीट और पत्थरबाजी में शामिल युवकों की पहचान की जा सके। हालांकि देर रात तक किसी भी पक्ष (BHU) की ओर से थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गई थी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles