Weather News: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, वाराणसी के प्रमुख चौराहों पर लगाये जा रहे छायादार टेंट

Weather News: लगातार बढ़ती गर्मी और तेज धूप से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने शहर में विशेष पहल शुरू की है। आम लोगों को लू से बचाने के उद्देश्य से प्रमुख चौराहों पर टेंट (छायादार शेड) लगाए जा रहे हैं, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को कुछ समय के लिए धूप से राहत मिल सके।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, शहर के व्यस्त चौराहों—लंका चौराहा, रथयात्रा चौराहा, सिगरा चौराहा और भेलूपुर चौराहा—पर प्राथमिकता के आधार पर टेंट लगाए जा रहे हैं। इन स्थानों पर दिनभर भारी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है, जिससे गर्मी (Weather News) का असर अधिक महसूस होता है।

weather news: राहगीरों और चालकों को मिलेगी राहत

इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने वाले वाहन चालकों, पैदल यात्रियों और दुपहिया सवारों को धूप से बचाना है। लालबत्ती के दौरान लोग कुछ समय के लिए इन छायादार टेंट के नीचे खड़े होकर राहत (Weather News) महसूस कर सकेंगे।

कुछ स्थानों पर पीने के पानी की व्यवस्था और गर्मी से बचाव से जुड़े जनजागरूकता संदेश भी लगाए जा रहे हैं। लोगों को अधिक पानी पीने, सिर ढककर बाहर निकलने और दोपहर में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी जा रही है।

नगर निगम के अनुसार यह व्यवस्था अस्थायी रूप से पूरे गर्मी के मौसम तक लागू रहेगी। जरूरत पड़ने पर अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी टेंट लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि भीषण गर्मी (Weather News) में यह कदम खासतौर पर रिक्शा-ठेला चालकों, मजदूरों और रोजाना धूप में रहने वाले लोगों के लिए काफी राहत भरा साबित होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles