Varanasi में 11 लोगों का धर्म परिवर्तन: वैदिक अनुष्ठान के साथ अपनाया सनातन धर्म

Varanasi: सेवापुरी विकास खंड के बाराडीह भुसौला गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान तीन परिवारों के कुल 11 सदस्यों द्वारा धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। यह आयोजन भुसौवला पेट्रोल पंप के पास धर्म जागरण मंच काशी जिला के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान संबंधित परिवारों ने वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार यज्ञ, हवन और पूजन किया। अनुष्ठान के पश्चात तिलक-चंदन लगाया गया और कलावा बांधकर सभी ने सनातन धर्म (Varanasi) को अपनाने की घोषणा की। आयोजन में उपस्थित लोगों के अनुसार पूरा कार्यक्रम पारंपरिक और विधिवत तरीके से संपन्न कराया गया।

नट बिरादरी से जुड़े हैं परिवार

धर्म परिवर्तन करने वाले सभी लोग नट बिरादरी (Varanasi) से जुड़े बताए जा रहे हैं। इनमें सफी नट, मुख्तार और वकील के परिवार के सदस्य शामिल हैं। कुल 11 लोगों ने सामूहिक रूप से सनातन परंपरा के अनुरूप नए नाम भी ग्रहण किए।

Varanasi: पूर्वजों की परंपरा से जुड़ने का दावा

धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों का कहना है कि उनके पूर्वजों ने लगभग चार पीढ़ी पहले इस्लाम धर्म स्वीकार किया था। उन्होंने बताया कि वे स्वयं को भगवान नटराज (भगवान शिव) का उपासक मानते हैं और अब उसी आस्था के अनुरूप जीवन जीने का निर्णय लिया है। आगे वे सनातन परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना करेंगे।

इस अवसर पर धर्म जागरण मंच (Varanasi) के संयोजक प्रदीप सहित रामाश्रय, संतोष, आनंद और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और सभी धार्मिक अनुष्ठानों का पालन सुनिश्चित किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles