Varanasi: चौबेपुर केबर्थरा कला गांव में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित जितेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, वह घर में ताला बंद कर बाहर नौकरी करने गया था। 5 मई 2026 को पड़ोसी अंगद सिंह ने फोन कर सूचना दी कि घर का ताला टूटा हुआ है और दरवाजा खुला पड़ा है। इसके बाद पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
Varanasi: कमरों और आलमारी के टूटे मिले ताले
पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे पीड़ित ने देखा कि घर के सभी कमरों के ताले और आलमारी तोड़ी गई थी। चोरों ने पूरे घर को खंगालते हुए कीमती सामान समेट लिया। चोर घर से होंडा शाइन बाइक (नंबर UP65 FX 0994), सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी (Varanasi) गए सामान में सोने का नथिया, मांगटीका, हार, चेन, अंगूठियां, झुमके और चांदी की पायल समेत कई कीमती वस्तुएं शामिल हैं। इसके अलावा घर में लगे कैमरे की डीवीआर मशीन भी चोर अपने साथ ले गए, जिससे सुराग जुटाना और मुश्किल हो सकता है।
चौबेपुर थाना पुलिस (Varanasi) ने पीड़ित की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बीरेंद्र सोनकर ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर मामले का खुलासा किया जाएगा।

