Varanasi: कोतवाली से फरार आफताब फिर गिरफ्तार, ‘अमित’ बनकर हिंदू युवती से की थी शादी

Varanasi: पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ आरोपी आफताब अंसारी आखिरकार फिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 24 अप्रैल को कोतवाली से भागने के बाद पुलिस टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी थीं। सोमवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की तलाश में टीमें प्रयागराज, दिल्ली और मुंबई तक पहुंचीं। घेराबंदी के दबाव में वह छिपते-छिपाते वापस वाराणसी (Varanasi) लौटा, जहां दूसरी बार पुलिस को चकमा देने की कोशिश नाकाम रही और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अमित बनकर युवती से की शादी

जांच (Varanasi) में सामने आया कि रसूलपुर-हरहुआ (बड़ागांव) निवासी आफताब शादी समारोहों में भोजन बनाने का काम करता था। इसी दौरान उसकी पहचान एक युवती से हुई। उसने खुद को “अमित” बताकर युवती से दोस्ती की और बाद में शादी कर ली।

Varanasi: पहचान खुलने पर बढ़ा दबाव

शादी के बाद आरोपी युवती को अपने घर ले जाने के बजाय लहरतारा क्षेत्र में किराए के कमरे में रखने लगा। कुछ समय बाद युवती को उसके असली धर्म की जानकारी हुई। विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पीड़िता के अनुसार, प्रताड़ना बढ़ने पर वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

पुलिस ने आरोपी आफताब उर्फ अमित समेत उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था, लेकिन वह कोतवाली से पुलिस (Varanasi) को चकमा देकर फरार हो गया था। एसीपी विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार पीछा करते हुए आरोपी को दोबारा गिरफ्तार किया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles