Varanasi: इंसानियत को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना में 6 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर उसे 70 फीट गहरे सूखे कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आधी रात मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना ग्राम कौआपुर की है, जहां इमरान की 6 वर्षीय बेटी, जो बसंत पब्लिक स्कूल (Varanasi) में एलकेजी की छात्रा है, सोमवार को स्कूल से छुट्टी के बाद पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान साइकिल सवार एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ बैठाया और फरार हो गया। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
कुएं में फेंककर हुआ फरार
आरोप है कि युवक बच्ची को छित्तमपुर स्थित डीहबाबा मंदिर के पास ले गया और वहां 70 फीट गहरे सूखे कुएं में फेंक दिया। कुएं (Varanasi) से मासूम की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान बच्ची बेहद डरी-सहमी हुई थी और उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद आगे इलाज के लिए रेफर किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रमोद कुमार, लिपि नाग्याच और विदुष सक्सेना सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अपहरण, हत्या के प्रयास और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
आधी रात मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर पुलिस टीमों को उसकी तलाश में लगाया गया। सोमवार देर रात शंकरपुर ओवरब्रिज के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक दिखा, जो पुलिस (Varanasi) को देखकर भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी (Varanasi) की पहचान ताज मोहम्मद निवासी कौआपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसके पास से एक अवैध तमंचा, खोखा कारतूस और कुछ नकदी भी बरामद हुई है।

