Varanasi: शहर के चर्चित मनीष सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष और मनीष राजभर के रूप में हुई है, जिन पर ₹50-50 हजार का इनाम घोषित था।
पुलिस के अनुसार यह मुठभेड़ फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव इलाके में हुई। टीम ने जब दोनों संदिग्धों को घेरने का प्रयास किया, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने करीब 2 किलोमीटर तक पीछा कर दोनों को घायल अवस्था में पकड़ लिया।
Varanasi: इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
मुठभेड़ में घायल हुए दोनों आरोपियों को पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सुरक्षा के लिहाज से अस्पताल (Varanasi) में भी पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आशीष और मनीष राजभर पर हत्या, लूट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनके कब्जे से अवैध असलहे और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार
26 अप्रैल को हुई मनीष सिंह की हत्या के मामले में पुलिस अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह और फूलपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने किया।
वाराणसी पुलिस (Varanasi) ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताया है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी से मामले की जांच को और मजबूती मिलेगी और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

