Mau जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की जीप को डंपर ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक जवान की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, घोसी कोतवाली क्षेत्र (Mau) में बुधवार देर रात पुलिस की मोबाइल टीम गश्त पर निकली हुई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उनकी जीप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस जीप सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।
Mau: तीन पुलिसकर्मियों की मौत
हादसे में वाराणसी के चितईपुर निवासी 38 वर्षीय पवन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीआरडी जवान ओम प्रकाश यादव (45), विनोद कुमार सिंह (54) और प्रीतम कुमार यादव (40) गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों (Mau) को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं डॉक्टरों ने पवन यादव को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज (Mau) के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस (Mau) ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

