वाराणसी (Varanasi) में स्थित विश्व प्रसिद्ध अघोर परंपरा के पावन स्थल क्री कुंड में 1 मई को एक भव्य और सामाजिक सरोकार से जुड़ा आयोजन होने जा रहा है।
अघोर पीठ के पीठाधीश्वर बाबा श्री सिद्धार्थ गौतम राम के अवतरण दिवस (Varanasi) के अवसर पर 55 जरूरतमंद नवयुवक-नवयुवतियों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। यह आयोजन अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान के सौजन्य से क्री-कुंड परिसर में किया जाएगा।
Varanasi: रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न होगा कार्यक्रम
संस्थान के प्रमुख व्यवस्थापक अरुण सिंह और कार्यक्रम संयोजिका रूबी सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यह सामूहिक विवाह पूर्ण विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न होगा। कार्यक्रम (Varanasi) की शुरुआत पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक हल्दी रस्म के साथ होगी। इसके बाद रात्रि 8 बजे से मध्य रात्रि तक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी 55 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे।
नवविवाहित जोड़ों को मिलेगा आशीर्वाद
इस विशेष अवसर पर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए स्वयं पीठाधीश्वर बाबा श्री सिद्धार्थ गौतम राम (Varanasi) उपस्थित रहेंगे। साथ ही, बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्तजन भी इस आयोजन में शामिल होकर नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देंगे।
सामूहिक विवाह के बाद सभी उपस्थित लोगों के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है।

