Chandauli में दिल दहला देने वाली घटना: हाथ थामकर ट्रेन के आगे कूदे महिला-पुरुष, दोनों की मौके पर मौत

Chandauli जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक सनसनीखेज घटना सामने आई। कल्याणपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर एक महिला और पुरुष ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब 2 बजे की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों काफी देर तक रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन पास आई, दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा और अचानक उसके सामने कूद गए। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Chandauli: घटनास्थल पर जुटी भीड़

घटना (Chandauli) की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की।

थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुरुष के जनेऊ पहनने के आधार पर उसके ब्राह्मण समुदाय से होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

महिला और पुरुष के बीच क्या संबंध था और उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच (Chandauli) कर रही है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। देर रात हुए इस हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है, वहीं पुलिस जल्द ही मामले के खुलासे की बात कह रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles