Azamgarh में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस ने 9वीं के छात्र को रौंदा, 50 मीटर तक घसीटा शव

Azamgarh: जिले के अतरौलिया क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां स्कूल जा रहे कक्षा 9 के छात्र की स्कूली बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकड़डीहा गांव निवासी आनंद राजभर साइकिल से अपने घर से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित स्कूल पढ़ने जा रहा था। जैसे ही वह गोरहरपुर गांव (Azamgarh) के पास स्कूल तिराहे के समीप पहुंचा, तेज रफ्तार स्कूली बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

Azamgarh: 50 मीटर तक घसीटा शव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद छात्र साइकिल समेत बस में फंस गया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। बताया जा रहा है कि छात्र का शव करीब 50 मीटर तक बस में घसीटता रहा, जबकि उसकी साइकिल लगभग 100 मीटर तक फंसी रही। इसके बाद चालक बस को स्कूल परिसर में खड़ा कर मौके से फरार हो गया।

इस हृदयविदारक घटना के बाद जब छात्र की मां मौके पर पहुंचीं, तो वह बेटे का शव गोद में लेकर फूट-फूटकर रोने लगीं। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। सूचना मिलते ही अतरौलिया थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे पुलिस टीम (Azamgarh) के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि यह बस एक निजी स्कूल की है और बस व विद्यालय का संचालन एक ही व्यक्ति द्वारा किया जाता है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles