Varanasi हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi के फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव में हुए चर्चित मनीष सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना फूलपुर पुलिस ने इस मामले में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मनोज प्रजापति (29), हरिश्चंद्र राजभर (60), योगेंद्र प्रजापति (25) और अभिषेक उर्फ बुद्धू (41) शामिल हैं।

यह घटना 26 अप्रैल 2026 की है, जब घमहापुर गांव (Varanasi) के पास मनीष सिंह की कार अनियंत्रित होकर बिंदू देवी को टक्कर मार बैठी थीं। हादसे में महिला घायल हो गईं। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने मनीष सिंह को पकड़कर बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

Varanasi: ट्रॉमा सेंटर में हुई मौत

घायल मनीष सिंह को इलाज के लिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर (Varanasi) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 8 नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बाकी आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस (Varanasi) ने बताया कि शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच और थाना फूलपुर की संयुक्त टीम लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस कार्रवाई में थाना फूलपुर के प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह समेत कई पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles