Jaunpur में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, तीन की मौत, तीन जिंदगी की जंग में

Jaunpur जिले में सोमवार की सुबह जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में जौनपुर–रायबरेली हाईवे पर सतहरिया के आगे पुलिया के पास तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंज उठी।

जानकारी के मुताबिक, सवारियों (Jaunpur) से भरा ऑटो मछलीशहर से मुंगराबादशाहपुर की ओर जा रहा था। सुबह करीब 6 बजे जैसे ही ऑटो सतहरिया पुलिया के पास पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क किनारे खाई में जा पलटा।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे और सतहरिया चौकी इंचार्ज धनंजय राय ने टीम (Jaunpur) के साथ मिलकर घायलों को बाहर निकलवाया। सभी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने छह में से तीन को मृत घोषित कर दिया।

Jaunpur: मृतकों की पहचान:

  • प्रमोद कुमार मिश्र (53), निवासी सोहसा, मुंगराबादशाहपुर
  • शिव शंकर शर्मा (53), निवासी धौरहरा
  • बरसाती (42), निवासी गंगापुर, मछलीशहर

घायलों में शामिल:

  • राकेश बिंद (32), निवासी नंदापुर
  • प्रणव पांडेय (19), निवासी धौरहरा
  • अजीत यादव (36), निवासी कटाहित खास

गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस (Jaunpur) ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles