Kashi एक बार फिर ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रही है। नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय काशी दौरे को लेकर पूरा शहर दुल्हन की तरह सज चुका है। प्रधानमंत्री का यह प्रवास करीब 20 घंटे का होगा, जिसमें वे हजारों करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
बरेका मैदान (Kashi) में कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महिला सम्मेलन स्थल पर ब्लॉक बनाकर कुर्सियां लगाई जा चुकी हैं, जबकि लाइटिंग, कूलर, पंखे और मैटिंग की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। पूरे शहर में साफ-सफाई, सड़कों का रंग-रोगन, डिवाइडरों की सजावट और पौधों की कटाई-छंटाई का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। जगह-जगह पीएम मोदी के कटआउट और होर्डिंग्स लगाए गए हैं।
28 अप्रैल को आगमन, होगा भव्य स्वागत
प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को बाबतपुर एयरपोर्ट (Kashi) पहुंचेंगे, जहां आनंदीबेन पटेल और योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से बरेका पहुंचेंगे और शाम 5 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
6350 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
पीएम मोदी इस दौरे में करीब 6,350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
- 1,050 करोड़ से अधिक की 48 परियोजनाओं का लोकार्पण
- 5,300 करोड़ की 112 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास
इनमें सड़क, रेलवे, सीवरेज, पेयजल, स्वास्थ्य, खेल और पर्यटन से जुड़ी कई अहम परियोजनाएं शामिल हैं।
Kashi विश्वनाथ धाम में करेंगे दर्शन
29 अप्रैल की सुबह प्रधानमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi) में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके साथ ही अनौपचारिक रोड शो की भी संभावना जताई जा रही है, जिसके चलते पूरे मार्ग को विशेष रूप से सजाया गया है। इस दौरे में अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट और नमो घाट जैसे प्रमुख स्थलों पर पर्यटन सुविधाओं के विकास, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाएं, अस्पतालों का निर्माण और खेल सुविधाओं का विस्तार भी शामिल है।
इसके अलावा काशी-जौनपुर-आजमगढ़ कनेक्टिविटी, रेल ओवरब्रिज, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और नई रेलवे लाइन परियोजनाएं शहर (Kashi) के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई मजबूती देंगी। पीएम मोदी काशी से बनारस-पुणे और अयोध्या-मुंबई के बीच चलने वाली दो नई अमृत भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जिससे यात्रियों को सस्ती और आधुनिक यात्रा सुविधा मिलेगी।

