Varanasi के फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। व्यवसायी मनीष सिंह (38) की उस समय पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जब वह अपनी फैक्टरी से घर लौट रहे थे। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।
पुलिस के अनुसार, बीती रात मनीष सिंह की कार से बिंदु प्रजापति नाम की एक महिला का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें वह घायल हो गईं। उन्हें तुरंत बासनी निजी अस्पताल (Varanasi) में भर्ती कराया गया। इसी घटना के बाद विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते गांव के कुछ लोग एकजुट होकर मनीष सिंह पर हमला कर बैठे।
Varanasi: लामबंद होकर किया गया हमला
बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और मनबढ़ लोगों ने मनीष सिंह को घेरकर बेरहमी से पीटा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
मामले में एडीसीपी गोमती जोन निपेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर 8 नामजद और 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस (Varanasi) ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस बल तैनात, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव (Varanasi) में तनाव को देखते हुए पांच थानों की फोर्स और पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मनीष सिंह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे और उनके दो बेटियां व एक बेटा है। वह घर से करीब 500 मीटर दूर दोना-पत्तल बनाने का कारखाना चलाते थे। इस घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

