Varanasi: जिले से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जिसने पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। कोतवाली थाना से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोपी युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
पीड़िता के अनुसार, वह कैटरिंग का काम करती है और साल 2024 में एक शादी समारोह के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। युवक ने खुद को “अमित” बताकर उससे संपर्क बढ़ाया और काम दिलाने के बहाने नजदीकियां बढ़ाईं।
आरोप है कि इस दौरान आरोपी उसे कई बार होटल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में हिंदू रीति-रिवाज से शादी भी कर ली। लेकिन कुछ समय बाद युवती को पता चला कि युवक की असली पहचान आफताब अंसारी है।
Varanasi: शादी के बाद बढ़ा उत्पीड़न
पीड़िता ने बताया कि 25 मार्च 2025 को चौकाघाट स्थित काली मंदिर में शादी कराई गई थी। शादी के बाद आरोपी उसे अपने घर न ले जाकर लहरतारा में किराए के मकान में रखता रहा।
जब युवती को उसके धर्म के बारे में पता चला और उसने विरोध किया, तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी और धर्म परिवर्तन (Varanasi) के लिए दबाव बनाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के परिवार वालों ने भी उसे धमकाया और माता-पिता की हत्या तक की धमकी दी।
युवती ने यह भी आरोप लगाया कि उसे हरहुआ स्थित घर में एक महीने तक बंधक बनाकर रखा गया, जहां आरोपी (Varanasi) के भाई ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह वहां से भागकर उसने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
मुंबई में बेचने की धमकी
पीड़िता का दावा है कि आरोपी का भाई उसे मुंबई में बेचने की धमकी देता था। साथ ही आरोपी के मोबाइल में अन्य लड़कियों की खरीद-फरोख्त से जुड़े चैट भी देखे जाने की बात कही गई है।
पुलिस (Varanasi) के अनुसार, आरोपी को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया था और एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान वह थाने से बाहर निकलकर फरार हो गया। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

